Breaking

WELCOME TO MY BLOG SUBSCRIBE MY CHANNEL."Beats Dance Insitute"

Showing posts with label Ktalk. Show all posts
Showing posts with label Ktalk. Show all posts

Monday, March 6, 2023

March 06, 2023

होली की हार्दिक शुभकामनाएं | होली संदेश | रंगों की होली । Beats dance institute । राधे - राधे ❤️ जय श्री कृष्णा ।


जय श्री कृष्णा 
जिन्दगी तस्वीर भी है और तकदीर भी! फर्क तो रंगों का है! मनचाहे रंगों से बने तो तस्वीर, और अनजाने रंगों से बने तो तकदीर । 


आपको एवं आपके परिवार को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 

Saturday, January 22, 2022

January 22, 2022

Safar सफ़र - सफर मेरी राह का | हिंदी कविता | भावनात्मक लेखन | कपिल शर्मा | hindi kavita | poem

 नमस्कार दोस्तों 


काफी समय से कोई भी लेखन नही आया उसके लिए आप सभी से माफी मांगता हूं ,आपके सफ़र मैं मेरा सफ़र है ,मैं आपके लिए ऐसे ही कविता ,लेखन कहानी व शायरी लेकर आता रहूंगा ।

 हेलो दोस्तो मेरा नाम है कपिल शर्मा और आज मैं लेकर आया हु आपके लिए 


सफ़र




सफ़र मेरी राह का बस ऐसे ही चल रहा है चुप हु मैं पर दिल रो रहा है

सफर मेरी रूह का कुछ लफ्ज़ो में ही सिमट गया ।

इस वीणा को झंकृत कर एक स्वर अधर ही छिटक गया ।

कुछ समय से परेशान था पर अब ठीक हु ,कोई समझ नही पाया कि मैं क्या था अब क्या हो गया हूं ,ऐसे भी लोग है दुनिया में जो बस खुद के लिए जीया करते है दर्द तो बहुत दिया अपनो ने ही ,कोई पढ़ाई तो कोई कमाई मैं लगा है ,मेरा दर्द अब कहा किसी ओर का है ,


निकल रहे हैं ..सब मुझे यू ही अकेला करके कुछ नया होता है.. 

कुछ पुराना पीछे रह जाता है...

कुछ ख्वाईशैं दिल मैं रह जाती हैं.. 

कुछ बिन मांगे मिल जाती हैं ...सब क़िस्मत का खेल है यारो ,कोई सब कुछ दे जाता है ,तो कोई कुछ भी नही ,

 छौड कर चले गये.. उम्मीद है कुछ नये जुड़ेंगे, जीवन के इस सफर में.. 

कुछ मुझसे नाराज हैं.. 

कुछ मुझसे खुश भी होंगे 

कुछ मुझे भूल गये... 

कुछ मुझे याद भी करते होंगे. मेरे दर्द की परिभाषा वो ठीक से समझते तो होंगे 

कुछ शायद अनजान हैं मेरी कहानी से 

और कुछ मुझसे बहुत परेशान भी होंगे..मेरी इस चुप्पी से 

कुछ को इंतज़ार होंगा. मेरा कुछ का मुझे इंतज़ार करना होंगा. 

मुझ में अगर कुछ सही है तो कुछ गलत भी होंगा।

में अकेला ही चला था इस सफ़र पर ओर आज सफर तो निकल गया आगे पर मैं अकेला हु आज भी उस सफर मैं कहानी अभी चल ही रही है इससे देख कर लोगों की जल रही है ,मैं नही कहता कि तुम आ जाओ मेरे सफर मैं बस तुमको देखकर मुस्कान सी रहे गयी है

आपको यह पोस्टअच्छी लगें तो प्ल्ज़ शेयर करें

कपिल शर्मा

जयपुर ( राजस्थान ) 


Monday, April 19, 2021

April 19, 2021

Hindi Poetry - Kismat | क़िस्मत हिंदी पोएट्री | कपिल शर्मा द्वारा लिखित | Beats Dance institute | Love Poetry

 नमस्कार दोस्तों , 


बीट्स डांस इंस्टीट्यूट ब्लॉग पेज में आप सभी का स्वागत है ,पिछले कुछ समय से ब्लॉग और पोएट्री नही आ पा रही थी उसके लिए मुझे माफ़ कीजिए। 

अब से रेगुलर ब्लॉग प्रकाशित किये जायेंगे 


आज बहुत दिनों बाद एक छोटी सी पोएट्री लेकर आया हु जिसको कोई नाम नही दिया गया ,बस

 कैसे है आप सभी मैं कपिल शर्मा आपके लिए लेकर आया हु न्यू पोएट्री  *क़िस्मत*




चलिए क़िस्मत का सफर शुरू करते है 


❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️


उसको याद नही करना चाहते हम ,उसको याद नही करना चाहते हम , पर ये रब ....है कि मानता नही मिलवाने से , यू मिल जाती है वो या मेरी किस्मत मैं लिखी हुई कहानी है वो ये दिल की कहानी मेरी है 

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

वो ठीक है अपनी जगह शायद हम ही कुछ ज्यादा उम्मीद कर बैठे ,हर कोई दूर जा रहा है सोच रहा हु ,सच बोलना बंद कर दूं ।

ये दिल की जुबान मेरी है 

अब से दुआ मैं याद रखना

अब जैसी दुनिया वैसे हम 

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

तुम अपना गुस्सा लेकर आना हम अपना प्यार लेकर आएंगे 

तुम अपना गुस्सा लेकर आना हम अपना प्यार लेकर आएंगे ...

मार भी देना चाटा तो हम अपना गाल शेलायेंगे.! 

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

तुम अपने सपने लेकर जाना ,हम अपनी नींद जलाकर रखेगे ,कभी आये याद हमारी तो आँखे बंद कर लेना ,कुछ दिखेगा नही ,पर क्या पता सपना नही तो अंधेरा ही दिखा देगा,मेरा चेहरा


❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

तुझे देखने को तरसते है ,किसी को कहे नही पाते क्या हाल है मेरा ये बता नही पाते ,तू है आज भी मेरे जेहन मैं तुझे भुला नही पाते है 


❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️


तू किस्मत मैं हो ना हो तेरी कहानी मैंने  लिख दी है तू मेरी हो या ना हो , ये दिल की कहानी मेरी है ,

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️


कपिल शर्मा जयपुर ( राजस्थान ) 


अगर आपको मेरी ये पोएट्री अच्छी लगी । तो मुझे फॉलो करें 


आप हमें कमेंट भी कर सकते है और अपने सुझाव भी दे सकते है । 


Please Follow Me 


Facebook :- https://www.facebook.com/BoltiSyahi/




Web:- https://beatsdanceinstitute.blogspot.com




Instagram :- https://instagram.com/boltisyahi?igshid=10rvrgeszd6ag

Monday, February 22, 2021

February 22, 2021

Hindi Poetry :- Aahsaas किसी की कमी का एहसास | हिंदी कविता | Kapil Sharma | Miss You | Beats Dance institute

 नमस्कार दोस्तों 


 में कपिल शर्मा आप सभी का स्वागत करता हु । हमारे ब्लॉग पेज पर आज मैं आपके लिए लेकर आया हु न्यू पोएट्री ..तेरी कमी का एहसास है । 

❤️❤️❤️❤️❤️



तेरा असर लबों पे ऐसा लगा, की हम सब भूल गए तुम चले क्या गए । मेरे  ज़ख्म खुले रहे गए । 

अब आलम ये है इस दिल को तेरी कमी का एहसास आज भी है । आज भी है । 


चलिए शुरू करते है ....


तेरी कमी का एहसास ❤️





उठता हु जब सुबह आंखों मैं एक झलक तेरी है हा तू नही तेरी कमी का एहसास  है ।❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

वो भी क्या दिन थे जब सुबह की गुड मॉर्निंग तेरे मश्ग से होती ओर आज आलम ये है फ़ोन हाथ मे ही रहता है बस तेरे एक मश्ग का एहसास है ,

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

भूल कैसे जाऊ ओर कैसे समझा दु इस दिल को की तू नही है पास मेरे पर तेरी कमी का एहसास है

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

वो भी क्या दिन थे जब तेरा आता था मश्ग  ओर तेरा ये कहना कि बाद मैं करेंगे बात अभी सब है इस एहसास को नही भुला हु

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

कुछ बात ही नही रही अब किसी से करने की बस तन्हाई में बैठे हुए तेरे एहसास के सहारे आसमां नाप लेते है , तू नही तो तेरे एहसास को दिल मे समा लेते है

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

आज भी लगता है कि कहि मश्ग तो नही आया क्या पता इस दिल को की तू ने मुझे  दे दिया ऐसा ख्याल जो बस एहसास में रहे गया ।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

यकीन नही होता कि तू ऐसा कर सकता है ,एक बार तो पूछ लेता हाल मेरा ,मुझे भी तो लगा कि तुझे भी एहसास है कि कोई तो है जिससे मेरी कमी का एहसास है

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

तेरी फ़ोटो को दिल से लगाये सोता हु । दर्द बहुत है पर पुरानी बातों को याद करता हु तो जैसा तू मेरे साथ है ,ओर कुछ ही पलों में तेरी कमी का एहसास है

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

हा नही भुला मैं तूझे ओर ना तू भुला मुझे यही एहसास मुझे तुझसे जोड़ें हुए है ।


अरे हा फिर कहता हूं आज मुझे तेरी कमी का एहसास है 

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

हा तू नही साथ तो क्या तेरी कमी का एहसास है हा तेरी कमी का एहसास .....


कपिल शर्मा जयपुर ( राजस्थान ) 






अगर आपको मेरी ये पोएट्री अच्छी लगी । तो मुझे फॉलो करें 


आप हमें कमेंट भी कर सकते है और अपने सुझाव भी दे सकते है । 




Please Follow Me 




Facebook :- https://www.facebook.com/BoltiSyahi/




Web:- https://beatsdanceinstitute.blogspot.com




Instagram :- https://instagram.com/boltisyahi?igshid=10rvrgeszd6ag

Sunday, December 27, 2020

December 27, 2020

Poetry :- Main Tujhe Bhul Nahi Sakta | Sad Love Poetry | Hindi Poem | मैं तुझे भूल नही सकता | Happy New Year | Beats Dance institute

 नमस्कार दोस्तों 


 में कपिल शर्मा आप सभी का स्वागत करता हु । हमारे ब्लॉग पेज पर आज मैं आपके लिए लेकर आया हु न्यू लव पोएट्री 

में तुझे भूल नही सकता । 


दोस्तो आप सभी से एक बात शेयर करनी थी ,आप सभी के प्यार और सपोर्ट से आज मेरे ब्लॉग पेज पर 5000 व्यूज के ऊपर हो गए उसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया ।           ❤❤❤❤❤❤❤❤❤️❤️❤️❤️❤️



तेरा असर लबों पे ऐसा लगा, की हम सब भूल गए तुम चले क्या गए । मेरे  ज़ख्म खुले रहे गए ।


चलिए शुरू करते है .........




           मैं तुझे भूल नही सकता ।


बात पुरानी हो या नई तू मेरे दिल में समाई है ,में तुझे भूल नही सकता तू मेरी जीती जागती तन्हाई है


कहते है सभी समय के साथ सब भूल जाते ,ओर मै तो तुझे ओर याद करने लगा  ना जाने ये कैसी दिल्लगी है तुम से बात नही होती फिर भी इस दिल को फ़िकर बस तेरी है ।में सच कहें रहा हु में तुझे भूल नही सकता ये मेरी अशिक़्क़ी है ।


तेरा असर लबों पे ऐसा लगा, की हम सब भूल गए तुम चले क्या गए । मेरे  ज़ख्म खुले रहे गए ।


तुम चली गयी मुझे यू यादों के सहारे छोड़ कर ! फिर किसी मोड़ पर मिलो तो मुँह फ़ेर लेना । पुराना इश्क़ ही सही मेरा । पर उभरा तो फिर से क़यामत होगी । 


तुम मुझे भूल गई ऐसे ..पर में तुझे भूल नही सकता


तेरी आँखों में देखा था मैंने अपना चेहरा तूने आंख बंद की तो हुआ मेरे जीवन में अंधेरा । तुम भूल गयी पर में भूला नही , तेरी यादों को अब में भुला सकता नही .....


 ❤ मैं तुझे भूल सकता नही में तुझे भूल सकता नही ...

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤


 कपिल शर्मा जयपुर ( राजस्थान ) 



अगर आपको मेरी ये पोएट्री अच्छी लगी । तो मुझे फॉलो करें 

आप हमें कमेंट भी कर सकते है और अपने सुझाव भी दे सकते है । 


Please Follow Me 


Facebook :- https://www.facebook.com/BoltiSyahi/


Web:- https://beatsdanceinstitute.blogspot.com


Instagram :- https://instagram.com/boltisyahi?igshid=10rvrgeszd6ag



Thank you

Monday, December 14, 2020

December 14, 2020

Fitrat - फ़ितरत Hindi Poetry | Teri Fitrat Meri Fitrat - Love Poem | Dil Ka Haal | BeatsDance institute

 हेलो दोस्तों तो कैसे है आप सब कुछ समय से मेरी कोई पोस्ट नही आ पाई उसके लिए माफी चाहता हु । 


नमस्कार दोस्तों बीट्स डांस इंस्टिट्यूट ब्लॉग पेज पे आपका स्वागत है , में हु कपिल शर्मा और आज मैं लेकर आया हु आपके लिए तेरी फ़ितरत मेरी फ़ितरत जो कि नवीन शब्दों की माला है , फ़ितरत शब्द एक ऐसा शब्द है जिसको समझना बहुत जटिल है !


फ़ितरत यह एक लव पोएट्री है जिसमे एक एक दूसरे की फितरत के बारे मे बताया गया है 

कैसे बदल दूं फितरत अपनी, ये 

मुझे तुम्हें सोचते रहने की आदत सी हो गयी  है..

चलिए शुरू करते है , 



                                  फ़ितरत


फ़ितरत मेरी फ़ितरत तेरी कोई नही जानता था क्या होगा तेरा क्या होगा मेरा ये इश्क़ पता नही कब खत्म हो जाएगा 


कहते थे इश्क़ है मुझे भी तुम से ..कहते थे इश्क़ है मुझे भी तुम से पर झूठ बोलने की तो फ़ितरत थी उनकी ...


तुझसे ना मिलते तो अच्छा था,,

तेरी आँखों में नही खोते तो अच्छा था ,


चलो हो गयी मोहब्बत इस दिल से वो भी छोड़ो ,,

 ये हाले दिल जुबान पे नही लाते तो अच्छा था।


सुनते है महफिलों में ज़िक्र दूसरों से आज भी फ़ितरत मेरी ऐसी है कि तुझसे मिलने की आस अब भी बाकी है ।


बातों में तेरी बात अब भी बाकी है तेरे सपनो की खूबसूरत  रात अब भी बाकी है 

फ़ितरत है तेरी सब के साथ बात करने की  एक अकेला में ही तेरे अपनो मैं बाकी हू ।


बिछड़े हुए अरसा हुआ तुझसे,, पर दिल में एहसास  अभी भी बाकी है । ये मेरी फ़ितरत है वो तेरी फ़ितरत है ..


तूने दूसरे को देख कर खुद को ऐसा बना लिया और चुप के से मुझे अपने दिल मैं बसा लिया । 


तू नही कहेगी की मुझसे मिल लो में यूँही तेरा इंतज़ार करता रहूंगा ...वो तेरी फ़ितरत है ये मेरी फ़ितरत है


तूने खेल ही ऐसा खेला की में जीतकर भी हारा तू कहती थी आपके बिना दिल नही लगता आज पता नही किस से दिल लगा बैठी ..तेरी फ़ितरत ही ऐसी थी या में पागल था ....


लिखना तो बहुत है तेरी फ़ितरत के बारे में पर ये दिल नही मानता तुझे बेवफा कहने को आज भी तेरी याद  के सहारे तुझे से प्यार करते है ,ये मेरी फ़ितरत है वो तेरी फ़ितरत है ।


कितना भी समझाले खुद को ,की भूल गए है तुझको ..पर अब भी इस दिल में तू ही तू बाकी है । तू ही तू बाकी है


फ़ितरत तेरी नही फ़ितरत तो मेरी है जो तुझको याद किये जा रहे है ,तुझको याद किये जा रहे है ,......


आशा है दोस्तों आपको मेरी ये कविता फ़ितरत मेरी फ़ितरत तेरी आपको अगर  अछि लगी हो तोह हमें फॉलो करें । आप हमे कमेंट्स भी कर सकते है और अपने सुझाव भी दे सकते है प्ल्ज़ हमे फॉलो करें । 


प्ल्ज़ फॉलो 


Stay home Stay Safe 


For more information contact :-


 *Facebook link*: -

https://www.facebook.com/BoltiSyahi/

 

*Web* https://beatsdanceinstitute.blogspot.com


*Instagram* :-https://instagram.com/boltisyahi?igshid=10rvrgeszd6ag


*Youtube* https://www.youtube.com/channel/UCLhQCfA67x_0trbi1cKqFHw


Thank You

Monday, October 12, 2020

October 12, 2020

Poetry :- लड़की होना आसान नही | Ladki Hona aasan Nahi | Hindi Kavita | feminism | Beats Dance institute

 नमस्कार दोस्तों 


आज मैं आपके सामने कोई इश्क़ विक्स प्यार व्यार की बात नही करुगा । आज मैं उन भारत की लड़कियों की बात करूँगा जिनको देवी का रूप मानकर पूजा जाता है ,तो फिर q एक ही हटके में पैरों में गिराया जाता है और मसला जाता है । बार बार निर्भया ,आसिफा ओर मनीषा जैसी बेटियों का बलात्कार होता रहेगा , 

हे 21वी सदी के महान भारत । तू क्या इसी से जाना जाएगा ।


नमस्कार दोस्तों मेरा नाम कपिल शर्मा है  आज की कविता मेरी फैमिलीइसम पर है ,

शुरू करने से पहले , मेरे कुछ सवाल है और वो आपके लिए ही क्योंकि आप से ओर मेरे से मिलकर ही एक समाज का निर्माण होता है ,

युगों - युगों  से औरत ( लड़की ) पे अत्यचार होते रहे है चाहये वो महाभारत काल  हो या रामायण काल । 

 महाभारत काल मे जो द्रौपती का चीर  हरण हुआ था  क्या वो सही था ,क्या उससे रोका नही जा सकता था , द्रौपती क्या वस्तु थी जिसको पहले तो पांडवो में बटा गया । फिर जूए ये मैं हार दी गयी ।


या बात करें रामायण की जिसमें माता सीता अपने पत्नीधर्म का पालन करते हुए    चौदह वर्ष का वनवास भोगती है ,ओर अंत में उनको भी अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है ,ये कहा तक जायज था 


आज भी अधिकांश लड़कियों को घर से बहार जाने नही दिया जाता ,खुद की मर्ज़ी से कोई काम नही करने दिया जाता । पढ़ाई , हो या नोकरी सब से दूर रखा जाता है ,क्यू आज भी लड़कियों को बोझ समझा जाता है ,ओर गर्भ में ही मर दिया जाता है  क्या यही समाज है , क्या यही समाज की सोच है जो केवल लड़की पर आकर रुक जाती है ,

इसी पर आधरित है आज का शीर्षक है लड़की होना आसान नही है 



चलिए शुरू करते है ....


देवी का रूप मानकर करते है जिसकी पूजा वो लड़की का जीवन होता नही।आसा 

पापा की पारी, पापा की पारी पर उन परियो को कुछ हद तक ही उड़ने दिया जाता है ,

लड़को से कम तादाद जिनकी कभी पूछा उनसे की उनको कैसा महसूस होता है ,

लड़की होना आसान नही ।


फिर भी खुद को अंदर ही अंदर संभाल लेती है लड़की ,दुपट्टा कहा तक लगाना है ,ये समझती है उसकी अम्मी ।


उसने कपड़े तो खुद को सजाने के लिए पहने ,पर उसको आँखों से ही निवस्त्र कर दिया जाता है ,


कुछ लड़कियां मना लेती है घर - परिवार जॉब ,काम धंधा करने के लिए ,तोह कहि उनका ही धंधा किया जाता है अरे हा 

लड़की होना आसान नही होता


कितना डर लिए जाती है  बहार कहि लूट ना ले उसको बाज़ार

लाख खूबियां हो मुझमे फिर भी रोकी जाती हूं कुछ हु नही फिर भी सब की हो जाती हूं मैं लड़की हूं मैं लड़की हूं 


हवस भरी इस दुनिया में मैं हर रोज बेची जाती हूं ओर वो लक्ष्मी का रूप भी में हूं जो घर - घर पूजी जाती हूं और खुद से रातों में पूछा करती हूं मैं की कौन हूं मैं कौन हूं मैं ... 


अब बारी लड़की की है अपनी पसंद ओर जीवन जीने की है, बहुत सहन कर लिया लड़की ने बस अब बारी उसी लड़की की है, अब सहन शक्ति टूटी है ,समाज की सच्चाई फूटी है लड़की की जुबान कड़वी है अरे हा ..लड़की होना आसान नही है 

लड़की होना आसान नही ....... 


आशा है दोस्तों आपको मेरी रचना लड़की होना आसान नही .....आपको अगर  अछि लगी हो तोह हमें फॉलो करें । आप हमे कमेंट्स भी कर सकते है और अपने सुझाव भी दे सकते है प्ल्ज़ हमे फॉलो करें । 

कपिल शर्मा (जयपुर ,राजस्थान )


प्ल्ज़ फॉलो 

Facebook :- Boltisyahi 

Instagram :- Boltisyahi 


Stay home Stay Safe 


For more information contact :-


 *Facebook link*: -

https://www.facebook.com/BoltiSyahi/ 

 

*Web* https://beatsdanceinstitute.blogspot.com


*Instagram* :-https://instagram.com/boltisyahi?igshid=pmon810zls6c


*Youtube* https://www.youtube.com/channel/UCLhQCfA67x_0trbi1cKqFHw


Thank You