Breaking

WELCOME TO MY BLOG SUBSCRIBE MY CHANNEL."Beats Dance Insitute"

Showing posts with label Dance forms. Show all posts
Showing posts with label Dance forms. Show all posts

Friday, August 11, 2023

August 11, 2023

What is a Bollywood dance, how is it done, why is it counted, and why is it important in Bollywood dance.

नमस्ते दोस्तों

बीट्स डांस इंस्टिट्यूट ब्लॉग पेज पे आपका स्वागत है जैसा कि हमने पिछले ब्लॉग में पढ़ा और देखा था कि बेसिक डांस  नॉलेज ओर हैंड्स पॉस्चर के नाम और वे कितने प्रकार के होते है डांस क्या, कब,कैसे, कितने लोग ओर डांस की शैलीया उसके बारे में अपने पिछले ब्लॉग में पढ़ा ।

दोस्तो आज डांस के बारे में विस्तार से पढेंगे । आज इस ब्लॉग में डांस की शैलीया ( स्टाइल्स ) के बारे में पढेंगे ।
आज हम बॉलीवुड डांस के बारे में विस्तार से पढेंगे ।

बॉलीवुड डांस निम्न बिन्दुओ द्वारा प्रकट किए जा सकता है ।
                                Topics   
1. बॉलीवुड डांस क्या होता है इसका इतिहास क्या है? 
2. बॉलीवुड डांस कैसे किया जाता है ?
3.बॉलीवुड डांस का काउंट  कितना ओर क्यों किया जाता है ? 
4. बॉलीवुड डांस में एक्सप्रेशन का महत्व । 

     चलिए शुरू करते है ......

बॉलीवुड डांस का इतिहास
बॉलीवुड शब्द मुम्बई से आया ह  यह हिंदी संकृति कला ओर सिनेमा आदि को प्रकट करता है  ।
भारतीय सिनेमा की शुरुआत में, सभी डांस कोरियोग्राफ़ी भारतीय शास्त्रीय नृत्य या भारतीय लोक नृत्य पर आधारित थीं। तथा उनपर ही डांस किया जाता था । धीरे - धीरे डांस का महत्व अधिक होने लगा । प्रचीन काल से ही डांस किया जा रहा है ,ओर भारतीय संस्कृति के द्वारा डांस की  बहुत सी शैली विद्यमान है
 अधिकांश लोकप्रिय क्लासिकल डांस फॉर्म कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी कथकली, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम,
आदि । थे
भारतीय संस्कृति के द्वारा हमें  बहुत से लोक नृत्य भी प्राप्त हुए । उनमें गरबा,बिहू , भांगड़ा, राजस्थानी फोक डांस आदि ।
बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत से लेकर आज तक की नृत्य शैली की बहुत ही अधिक आधुनिक हो गयी।
बॉलीवुड डांस को आमतौर पर एक फिल्मी डांस  कहा जाता है

जिसे हम बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में आसानी से देख सकते हैं।


2. बॉलीवुड डांस कैसे किया जाता है 
बॉलीवुड डांस आपके शरीर और पैरों के सुंदर आंदोलनों की एक विशेष श्रृंखला है, जो आप आमतौर पर संगीत के समय में करते हैं।इस डांस में शरीर का पूरा योगदान होता है इसमें हाथ , पैरों ओर क़मर का योगदान अधिक होता है

3.बॉलीवुड डांस का काउंट कितना होता है ओर क्यों किया जाता है
बॉलीवुड डांस में हम डांस को अच्छे से करे इसके लिए हम काउंट का प्रयोग करते है ये काउंट 1 से लेकर 8 तक होता है ,इसको हम 01 से लेकर 08 तक भी के रूप मे भी कर सकते है ।
बॉलीवुड डांस में काउंट का बहुत अधिक  महत्व है डांस मैं काउंट करने से हम आसानी से डांस सखि सकते है, काउंट करने से हम को बीट ओर म्यूजिक को समझने में सहायता प्राप्त होती है ।


4.  बॉलीवुड डांस में एक्सप्रेशन का महत्व
बॉलीवुड डांस में एक्सप्रेशन का अत्यधिक महत्व माना जाता है , जैसा कि बॉलीवुड डांस मुंबई से आया अर्थात फ़िल्म जगत जहाँ पर डांस से पहले एक्सप्रेशन पे काम किया जाता है ,बॉलीवुड डांस में फेस एक्सप्रेशन बॉडी लुग्वेज, सुंदरता, आदि को डांस के माध्यम से दिखाया जाता है ,।

आशा है , आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा होगा,  हमारी जानकारी आपको कैसी लगी । कृपा करके कमेंट में बताए ।

आपका अपना कपिल शर्मा 

।। जय हिंद  जय भारत ।।

Friday, April 17, 2020

April 17, 2020

What is Tutting Dance and Figer Tutting Dance l Dance knowledge l beats dance institute

नमस्ते दोस्तों ,
Beats Dance institute 
ब्लॉग पेज पे आपका स्वागत है इस ब्लॉग पेज पे आपको TUTTING डांस से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी ।
मैं हु कपिल शर्मा ओर आप पढ़ रहे बीट्स डांस इंस्टीट्यूट ब्लॉग पेज

चलिये शुरू करते है ,


What is Tutting Dance ...? 

Tutting डांस की लोकप्रियता आज के समय में बहुत अधिक है , ये हॉप हॉप डांस का ही पार्ट माना जाता है , ये डांस स्ट्रीट डांस स्टाइल पे बेस होता है ।

Tutting डांस एक प्रकार का ऐसा डांस होता है जो हाथो ओर उंगलियो के द्वारा किया जाता है ,
 ये डांस प्रमुख रूप से 1990 के दशक मैं  अमेरिका में सामने आया । tutting डांस मुख्य रूप से 90 डिग्री पे आधारित होता है इसमें हाथों और उंगलियो के द्वारा 90डिग्री की कला कृति। करते हुए किया जाता है
उंगलियो से  किये जाने वाली tutting को फ़िगर Tutting कहा जाने लगा । 
Tutting डांस शब्द एक प्रकार का सड़क नत्य शैली है जो की कोणीय आंदोलनों पर आधारित है ।
 आशा है आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा होगा अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करे और कमेंट में भी अपनी राय दे सकते है ।

प्ल्ज़ फॉलो
जय हिंद जय भारत ।
Stay home Stay Safe


For more information contact :-

 *Facebook link*: -
https://www.facebook.com/beatsdance87/

*Web* https://beatsdanceinstitute.blogspot.com

*Instagram* :-https://www.instagram.com/kapil_k2?r=nametag Beats dance institute

*Youtube* https://www.youtube.com/channel/UCLhQCfA67x_0trbi1cKqFHw

Thank You

Sunday, April 12, 2020

April 12, 2020

What is Popping Dance ? इसे कैसे किया जाता hai ओर इसकी रचना किसने की ?


Hello Friends 

Beats Dance institute ब्लॉग पेज मैं आपका स्वागत है जैसा कि हम आज कल HIP HOP DANCE के बारे में पढ़ रहे ,पिछले ब्लॉग में हम ने hip hop डांस की शैलीयो में breaking /b- boying Locking के बारे मे आप पढ़ चुके है

आज हम इस ब्लॉग में POPPING पॉपिंग के बारे में विस्तार से पढेंगे । 

चलिये शुरू करते है 

Popping Dance को सबसे पहले करने वाले फ्रेंसनो में सैम सोलोमन द्वारा कैलिफोर्निया में इसकी रचना की गयी ।
वे  इसका प्रदर्शन उसकी टोली द इलेक्टिक बूगालूज़ ने किया था.
यह dancer के शरीर में मांसपेशियों को तेजी से संकुचित करने और ढीला छोड़ने की तकनीक पर आधारित है
जिसे पॉप pop  या  hit हिट कहते हैं. प्रत्येक हिट संगीत की धुन तथा ताल के साथ संयोजित किया जाना चाहिए. पॉपिंग को अंब्रेला शब्द से भी जाना जाता है ,

ये dance पानी की तरह चलता है ,
पॉपिंग इतनी सरलता से किया जाता है कि क्रियाएं पॉपिंग लगती ही नहीं हैं, वह तरल लगती हैं इसका विपरीत टिकिंग है, जिसमें क्रियाएं स्थैतिक, अचानक और झटकेदार होती है ,
Popping dance जिसको अंब्रेला शब्द से भी जाना जाता है, उसमें ग्लाइडिंग, फ्लोटिंग और स्लाइडिंग भी शामिल है जो हमारे शरीर की  टांगों और पैरों द्वारा किया जाने वाला डांस  है.

आशा है आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा होगा अगर आपको हमारी ये जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर करे और कमेन्ट में भी आप अपनी बात रख सकते ।

For more information contact :-

 *Facebook link*: -
https://www.facebook.com/beatsdance87/

*Instagram* :-https://www.instagram.com/kapil_k2?r=nametag Beats dance institute

*Youtube* https://www.youtube.com/channel/UCLhQCfA67x_0trbi1cKqFHw


जय हिंद जय भारत ।

Sunday, April 5, 2020

April 05, 2020

What is Locking Dance | लॉकिंग डांस के बारे मे आप क्या जानते है ,इसका क्या इतिहास है ।

Hello Friends

Beats Dance Institute  ब्लॉग पेज पे आपका स्वागत है जैसा कि हमने पिछले ब्लॉग में पढ़ा और देखा था कि बेसिक डांस  नॉलेज ओर हैंड्स पॉस्चर के नाम और वे कितने प्रकार के होते है डांस क्या, कब,कैसे, कितने लोग ओर डांस की शैलीया उसके बारे में अपने पिछले ब्लॉग में पढ़ा ।
पिछले ब्लॉग में डांस की शैलीया ( स्टाइल्स ) hip hop के बारे में पढ़ा था ।

आज हम लॉकिंग / Locking  डांस जो कि हिप हॉप की मुख्य शैलीया मैं आता है ।
इस सूची में हिप-हॉप नृत्य की मुख्य शैलियों का पता चलता है: लॉकिंग / Locking  हिप-हॉप नृत्यों की यह सबसे पुरानी और सबसे स्थापित शैली  हैं.इससे  दुनिया भर में प्रसिद्धि मिल चुकी है, फिल्मों में इन्हें संग्रहित किया जा चुका है और हिप-हॉप नृत्य का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक प्रयोग किया जा रहा हैं.

लॉकिंग / उलझाना Locking का इतिहास 
    
1.Locking  लॉकिंग को मूल रूप से कैम्पबेल लॉकिंग कहा जाता है, इसे लॉस एंजिल्स में कैंपबेल डॉन द्वारा बनाया गया था
2. Locking लॉक लॉकिंग में इस्तेमाल की जाने वाली प्राथमिक गतिविधि है. यह फ्रीज या अचानक रुक जाने के लिए समान है.

3. Locking लॉकिंग को पॉप-लॉकिंग कहना गलत है ,ये दोनों बिल्कुल अलग है
पॉपिंग और लॉकिंग दो अलगफंक शैलियां हैं, जिनका अपना-अपना इतिहास, डांस  की अपनी मुद्राएं और अपनी प्रतिस्पर्धा ओर श्रेणियां विद्धमान  हैं ।

4. Locking में. एक dancer  कोई एक या फिर दूसरा डांस कर सकता है लेकिन एक ही समय में दोनों को नहीं कर सकता.

5. कैंपबेल डॉन के ग्रुप द्वारा locking की
लाकर्स द्वारा देश में इसकी शुरूआत की गई ।

आशा है , आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा होगा,  हमारी जानकारी आपको कैसी लगी । कृपा करके कमेंट में बताए ।

कपिल शर्मा 

।। जय हिंद  जय भारत ।।

Saturday, April 4, 2020

April 04, 2020

B - BOYING Dance क्या होता है ? बी बोईंग / ब्रेकिंग डांस का क्या इतिहास है और इसके मूलभूत नृत्य कौन - कौन से है ।

Dear Friends ,

Beats Dance institute  ब्लॉग पेज पे आपका स्वागत है जैसा कि हमने पिछले ब्लॉग में पढ़ा और देखा था कि बेसिक डांस  नॉलेज ओर हैंड्स पॉस्चर के नाम और वे कितने प्रकार के होते है डांस क्या, कब,कैसे, कितने लोग ओर डांस की शैलीया उसके बारे में अपने पिछले ब्लॉग में पढ़ा ।
पिछले ब्लॉग में डांस की शैलीया ( स्टाइल्स ) बॉलीवुड के बारे में पढ़ा था ।

आज हम बी बोईंग / ब्रेकिंग डांस जो कि हिप हॉप डांस की मुख्य शैलि है ।
इस सूची में हिप-हॉप नृत्य की मुख्य शैलियों का पता चलता है: ब्रेकिंग,/ बी बोइंग हिप-हॉप नृत्यों की यह सबसे पुरानी और सबसे स्थापित शैली  हैं.इससे  दुनिया भर में प्रसिद्धि मिल चुकी है, फिल्मों में इन्हें संग्रहित किया जा चुका है और हिप-हॉप नृत्य का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक प्रयोग किया जा रहा हैं.

ब्रेकिंग/बी-ब्वाइंग B - Boying Dance का इतिहास 

बी बोईंग डांस 1970 के शुरुआती दौर में न्यूयॉर्क के ब्राँक्स में ब्रेकिंग का आविष्कार किया गया था. हालांकि ब्रेकिंग का आविष्कार करने का श्रेय अश्वेत अमेरिकियों को दिया जाता है लेकिन वे लैटिनॉज़ थे जिन्होंने ब्रेकिंग को जीवित रखा जब 70 के आखिरी दौर में उसे खत्म माना जा रहा था. वे अफ्रीका बमबाट्टा थे जिन्होंने ब्रेकिंग को हिप-हॉप संस्कृति के पांच स्तंभों में से एक माना जिनमें किंग, जिंग, ग्राफिटी लेखन और ज्ञान को वर्गीकृत किया गया था. इस स्थिति के कारण इसे हिप-हॉप नृत्य का शुद्धतम रूप माना जाता है.

बी बोईंग / ब्रेकिंग B- Boying Dance में चार मूलभूत नृत्य भी  शामिल हैं:

1. टॉपरॉक TOP ROCK - खड़े होकर प्रदर्शन करते वक्त फुटवर्क उन्मुख कदम,
2. डाउनरॉक DOWN ROCK  - फुटवर्क करते वक्त अपने हाथ से अपना वज़न को संभालना ।
3. फ्रीज़ेस FREEJES -अपने हाथ पर किये जाने वाले स्टाइलिश कदम रखना ।
4.पावर मूव्स POWER MOVE - कलाबाजी करने के कठिन और प्रभावशाली तरीके.जो कि डांस करते हुए बीच बीच में प्रयोग  हुए डांस करते है ।

आशा है , आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा होगा,  हमारी जानकारी आपको कैसी लगी । कृपा करके कमेंट में बताए ।

 कपिल शर्मा 
। जय हिंद  जय भारत ।।